बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

                बीटीसी की ट्रेनिंग कर रहे विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी की जा रही है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र (डायट) लखनऊ यह पहल करने जा रहा है।
                 डायट की प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि वह अपने यहां पर शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स कंटेंट बनाने की ट्रेनिंग देंगी। अभी वह यूएसए में इंटेल द्वारा आयोजित वल्र्ड ऑनलाइन मॉडरेटर समविट में हिस्सा लेकर वापस आई हैं और अब वह अपने अनुभवों का भरपूर प्रयोग पढ़ाई को रोचक बनाने की ट्रेनिंग देने में करेंगी।
                    डायट की प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि बीती छह से आठ नवंबर तक वह यूएसए के पोर्टलैंड में इंटेल के द्वारा आयोजित वल्र्ड ऑनलाइन मॉडरेटर समिट में हिस्सा लेने गईं थी। इंटेल के साथ मिलकर डायट में पहले भी तकनीकी का शिक्षा में उपयोग करने की ट्रेनिंग वह दिलवा चुकी हैं, लेकिन अब 20-20 विशेष प्रशिक्षकों का ग्रुप बनाकर वह इंटेल की मदद से डायट में शिक्षकों को रोचक ढंग से ऑनलाइन कोर्स कंटेंट बनाने और वल्र्ड लेवल पर इससे जुड़ने की ट्रेनिंग दिलवाएंगी।
                  उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन परीक्षाओं का जमाना है। ऐसे में वह लखनऊ में बीटीसी की ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाएंगी। इसकी तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Kewards ; teachers,btc,TET,training,assessment

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले