इंडियन ड्रग एण्ड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड' में जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर, पर्सनेल मैनेजर, डिप्टी पर्सनेल मैनेजर, मैनेजर (क्यूसी), डिप्टी मैनेजर (क्यूए), डिप्टी मैनेजर (लीगल) और रीजनल सेल्स मैनेजर के पदों पर भर्ती

                 वेतनमान के तौर पर जनरल मैनेजर को 50,000 रुपये, डिप्टी जनरल मैनेजर को 45,000 रुपये, फाइनेंस मैनेजर को 30,000-35000 रुपये, कार्मिक मैनेजर को 30,000-35,000 रुपये, डिप्टी कार्मिक मैनेजर को 25,000-30,000 रुपये, मैनेजर (क्यूसी) को 30,000-35,000 रुपये, डिप्टी मैनेजर (क्यूए) को 25,000-30,000 रुपये, डिप्टी मैनेजर (लीगल) को 25,000-30,000 रुपये, एवं रीजनल सेल्स मैनेजर को 28,000-30,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
                   आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 35 वर्ष, 45 वर्ष एवं 60 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
                शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
                 इन सभी पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक निर्धारित प्रारुप में भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर पर्सनेल मैनेजर, इंडियन ड्रग्स ऐंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, हेड ऑफिस, स्कोप कॉम्प्लेक्स, कोर-6, प्रथम तल, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003 के पते पर भेजें।
                 लिफाफे के ऊपर पद कोड, स्थान का नाम एवं पद नाम लिखना आवश्यक है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.idpl.gov.in पर लॉगइन करें।
                 पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को जमा करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर, 2015 है।

Kewards ; idpl,manager,deputymanager,

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान