यूपी बोर्ड में11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम अलग-अलग ; पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2016-17 से

             उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने 11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम अलग-अलग कर दिया है।
             आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीएसई की तर्ज पर पहले नौवीं और दसवीं का कोर्स अलग-अलग करने के बाद अब यूपी बोर्ड ने 11वीं एवं 12वीं का कोर्स भी अलग-अलग कर दिया है।
               उन्होंने बताया कि नए पाठ्यक्रम के आधार पर 11वीं के छात्रों की पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2016-17 से शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड की ओर से तैयार नए पाठ्यक्रम को छात्रों की सुविधा के अनुसार विभाजित किया गया है।
                नए पाठ्यक्रम में आसान से कठिन की ओर छात्रों को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। नया पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है।
                 उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम को अंतिम मंजूरी देने के बाद गवर्नमेंट प्रेस के पास मुद्रण के लिए भेज दिया गया है।
                  सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत लागू पाठ्यक्रम के आधार पर 2018 में पहली बोर्ड परीक्षा होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 11वीं के पाठ्यक्रम को पुराना रखते हुए 12 वीं के पाठ्यक्रम में कुछ नए अध्याय भी जोड़े गए हैं। पाठ्यक्रम में इस प्रकार बदलाव से किया जा रहा है जिससे छात्रों को परेशानी न हो।

Keyword ; high school,intermediate,upboard,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड