15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती ; बीएलएड अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 14 से 21 दिसम्बर तक, आवेदन की प्रक्रिया 28 दिसम्बर तक होगी पूरी

              प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बीएलएड अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 14 से 21 दिसम्बर से लिए जाएंगे।
             आवेदन की प्रक्रिया 28 दिसम्बर तक पूरी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद को एनआईसी से टाइम स्लॉट मिल गया है और एक-दो दिन में इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।
             टीईटी पास बीएलएड डिग्रीधारियों से आवेदन लेने के लिए चौथी बार वेबसाइट खोली जा रही है। सूत्रों के अनुसार वेबसाइट में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि बीटीसी या कोई अन्य कोर्स करने वाले अभ्यर्थी आवेदन न कर सकें। कोर्ट के निर्देश पर बीएलएड अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल किया गया है।
             नियमावली में करना होगा संशोधन: बीएलएड को अध्यापक भर्ती में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन इसके लिए अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करना होगा।
            इससे पूर्व डीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को बीएलएड की तरह भर्ती में शामिल किया जा चुका है।

Keyword ; teachers,tet,bled,btc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले