15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए तैयार मेरिट में फिर फेरबदल ; भर्ती में बीएलएड के लिए अवसर

             प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए तैयार मेरिट में फिर फेरबदल होगा।
             भर्ती में टीईटी पास बीएलएड अभ्यर्थियों को शामिल करने से पूर्व में तैयार मेरिट में रीशफलिंग होगी। इस रीशफलिंग से पूर्व में चयनित कई आवेदकों को बाहर होना पड़ सकता है।
              15 हजार भर्ती के लिए 9 दिसम्बर 2014 को शासनादेश जारी हुआ था। भर्ती में अवसर के लिए बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन) डिग्रीधारियों ने याचिका की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने 26 फरवरी 2015 को उनके पक्ष में फैसला सुनाया।
               हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की जो वहां खारिज हो गई। इस बीच बीटीसी अभ्यर्थियों के दबाव में 26 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक प्रदेशभर में काउंसिलिंग कराकर चयनितों की अनन्तिम सूची तैयार कर ली गई।
               वहीं, अवसर नहीं मिलने से नाराज बीएलएड अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका कर दी। कोर्ट ने 30 नवम्बर को बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा को व्यक्तिगत उपस्थित होने का आदेश कर दिया।
                मामला बिगड़ता देख विशेष सचिव गोविन्दराजू एनएस ने 29 नवम्बर को ही बीएलएड को शामिल करने का आदेश कर दिया।
               ऑनलाइन आवेदन की तैयारी शुरू
15 हजार शिक्षकों की भर्ती में बीएलएड डिग्रीधारियों को शामिल करने का शासनादेश जारी होने के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की तैयारी शुरू कर दी है।
                परिषद ने एनआईसी को पत्र लिखकर टाइम-स्लॉट दिए जाने का अनुरोध किया है ताकि आवेदन लिए जा सकें। बीएलएड अभ्यर्थियों के लिए फिर से वेबसाइट खोली जाएगी।


Keywords ; teachers,yet,15000 teachers recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले