16 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती ; मामूली वजह से अधर में फंसी

16 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की नौकरी सिर्फ मामूली वजह से अधर में फंसी है।
              कतिपय जिलों में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य आंतरिक परीक्षा की मार्कशीट नहीं जारी कर रहे हैं।
               लिहाजा परीक्षा नियामक कार्यालय उनकी नियुक्ति पत्र के लिए आदेश नहीं जारी कर पा रहा है। बताते चलें कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के तहत 72,825 शिक्षकों की भर्ती निकली है।
                अब तक प्रदेश भर में 59 हजार शिक्षकों की भर्ती कर ली गई गई थी। इनमें 43 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाया जा चुका है। द्वितीय परीक्षा की मार्कशीट नहीं दिए जाने से 16 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति नहीं मिल पा रही है।
                 प्रशिक्षु शिक्षक अरविंद सिंह के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी, बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव के संज्ञान में मंगलवार को यह मामला लाया गया है।
                  उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिन जनपदों से आंतरिक मूल्यांकन की मार्कशीट मिली है, वहां का परीक्षा परिणाम घोषित करा दिया जाएगा। यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से प्रशिक्षु शिक्षक परेशान हैं।

Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले