प्रशिक्षु शिक्षक चयन -2011 ; रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

              प्रशिक्षु शिक्षक चयन -2011 के द्वितीय चरण की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
              वे रिजल्ट के साथ प्रमाण पत्र जारी तथा तृतीय चरण की परीक्षा की तिथि घोषित करने की भी मांग कर रहे थे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव नीना श्रीवास्तव ने 10 दिसंबर को परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया।
             अभ्यर्थियों के अनुसार सचिव ने तृतीय चरण की परीक्षा भी जनवरी के पहले सप्ताह में कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने आंदोलन खत्म किया, लेकिन प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने 11 दिसंबर को फिर आंदोलन की घोषणा की। प्रदर्शन में शिव सरन, एके सिंह, बृजेश सिंह, कृपा शंकर सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक शामिल रहे।
              प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के द्वितीय चरण के परीक्षा परिणाम को घोषित करने की मांग को लेकर राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।



Keyword ; teachers,TET,72825 recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक