टीईटी 2015 ; अब 18 तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं 23 दिसंबर तक करें आवेदन , ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन में भी बदलाव

               अब तक 11 लाख आवेदन शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी 2015 में शामिल होने के लिए बुधवार तक करीब 11 लाख युवा आवेदन कर चुके हैं। यह हाल तब है जब वेबसाइट हैंग हो रही है और कहीं-कहीं खुल नहीं पाई।
            अब तारीख बढ़ने से इस संख्या में और बढ़ोतरी होना तय है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 23 दिसम्बर कर दी गई है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर कर दी गई है। वहीं फीस 21 दिसम्बर तक जमा की जाएगी।
                  ऐसा इसलिए किया गया है कि वेबसाइट में आ रही दिक्कतों के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन करने में दिक्कत आ रही थी। ऑनलाइन शुल्क नहीं जमा हो रहा था।
                   सूत्रों के मुताबिक, बैंक के सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण वहां से अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। वहीं कई जिलों से वेबसाइट धीमी चलने, क्रैश होने और न चलने की शिकायतें आ रही थीं।
                  नई समय सारिणी के हिसाब से अब अभ्यर्थी आवेदन पत्रों में संशोधन 28 से 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे। अभी तक पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर थी। वहीं परीक्षा की तिथि 2 फरवरी ही रहेगी। कई  कारणों से इस बार टीईटी में आवेदन भी ज्यादा किया जा रहा है।
                     2011 के टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 2016 में खत्म होने के कारण इस बार टीईटी में बम्पर आवेदन आ रहे हैं। वहीं हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों के बिना टीईटी नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद इस बार शिक्षामित्र भी बड़ी संख्या में टीईटी में शामिल हो रहे हैं।
                     हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन रद्द किए जाने के फैसले पर रोक लगा दी है। लेकिन फिर भी खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा ज्यादातर शिक्षामित्र टीईटी पास कर अपनी नियुक्ति पर आया हुआ खतरा टालना चाह रहे हैं।


Keyword ; upgovt,cm,basic teachers,tet2015

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले