सीटेट 2015 ; आवेदन शुरू 21 फरवरी को परीक्षा, सीबीएसई की वेबसाइट पर होगा ऑनलाइन आवेदन

               सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) में आवेदन करने का मौका आ गया है। आप इसके लिए 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
                दरअसल लगभग प्रतिवर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटेट आयोजित कराता है।
                इस बार यह परीक्षा 21 फरवरी 2016 को देशभर के कई केंद्रों पर होनी है। इसके लिए अभी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बोर्ड ने इच्छुक उम्मीदवारों से आनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर तय की गई है।
होते हैं दो प्रश्न पत्र :
                कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए शिक्षक बनने के लिए प्रथम प्रश्न पत्र होते हैं। जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का शिक्षक बनने के लिए द्वितीय प्रश्न पत्र देना होगा। हालांकि जो उम्मीदवारों दोनों प्रश्न पत्र देना चाहते हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं।
25 से मिलेगा एडमिट कार्ड :
                 सीटेट परीक्षा भले ही 21 फरवरी को होनी है, लेकिन एक माह पहले ही इसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। यह अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए किया जाएगा।
पाठ्यक्रम के अनुसार करें तैयारी, मिलेगा फायदा :
                सीटेट में तैयारियों के लिए आप सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी किए गए संपूर्ण पाठ्यक्रम का फायदा उठा सकते हैं। पाठ्यक्रम में विषयवार कई अहम जानकारी दी है। जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा प्रश्न पत्र के प्रारूप को भी आप समझ सकेंगे।





Keyword ; TET,samayojan,shikshamitra,teachers

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान