शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष पूर्व वित्तमंत्री और अधिवक्ता पी. चिदंबरम रखेंगे, जिसकी सुनवाई 7 दिसंबर को

              शिक्षामित्रों के समायोजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष पूर्व वित्तमंत्री और अधिवक्ता पी. चिदंबरम रखेंगे, जिसकी सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। इसके अलावा, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जाने-माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पुत्र अमित सिब्बल और पराग त्रिपाठी को भी अपना अधिवक्ता बनाया है।
              वहीं, राज्य सरकार भी अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए किसी बड़े नाम की तलाश में है।
               राज्य में शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार, शिक्षामित्र संघ और कई शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग विशेष अनुज्ञा याचिकाएं (एसएलपी) दायर की हैं।
                पहले इन पर सुनवाई 4 दिसंबर को होने की उम्मीद थी, लेकिन एसएलपी के मसौदे में थोड़ी खामी मिलने के कारण इसे दुरुस्त करने के लिए समय दिया गया है। अब 7 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस बाबत प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से एसएलपी दायर करने वाले उसके महामंत्री पुनीत चौधरी को मैसेज भी भेज दिया गया है।
                प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने बताया संगठन की ओर से पी. चिदंबरम के अलावा पराग त्रिपाठी, अमित सिब्बल और रंगीता रोहतगी सुप्रीम कोर्ट में शिक्षामित्रों का पक्ष रखेंगे।  
                बकौल गाजी इन अधिवक्ताओं को पूरे केस की ब्रीफिंग कर दी गई है। शासन के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार भी केस लड़ने के लिए एक-दो दिन में अपना वकील तय कर लेगी। उधर, शिक्षामित्रों के विरोधी पक्ष को भी सात दिसंबर को ही सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा।

Keyword ; teachers,shikshamitra,tet,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन

बागवानी निदेशालय में फार्म मैनेजर, टेक फैसिलिटेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 4 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध