72 हजार शिक्षकों की भर्ती ; समय पर जो प्रत्यावेदन नहीं भेज सके ऐसे अभ्यर्थियों के शीर्ष कोर्ट में और याचिकाएं दाखिल करने की उम्मीद

               72 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नए साल में पूरी होगी। शिक्षकों के खाली पदों में से अधिकांश का चयन कर लिया गया है, अब परिषद को केवल जिलों से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।
               सुप्रीम कोर्ट के दखल पर चल रही इस प्रक्रिया से कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल है। कटऑफ से अधिक अंक वाले फूले नहीं समा रहे हैं, तय समय जो प्रत्यावेदन भी न भेज सके वह अब परेशान हो उठे हैं। ऐसे में शीर्ष कोर्ट में और याचिकाएं दाखिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
                प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया 27 सितंबर 2011 को शुरू हुई। इसमें करीब 58 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। दो नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि वह टीईटी 2011 में अधिक अंक से पास करने वालों से प्रत्यावेदन मांगकर निस्तारण करें।  
             असल में कोर्ट को यह बताया गया था कि तमाम ऐसे युवा नियुक्ति नहीं पा सके हैं जिनके अंक संबंधित जिले के कटऑफ से अधिक हैं।
             इस पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने पांच नवंबर को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की। कहा गया कि जो अभ्यर्थी टीईटी 2011 में सामान्य वर्ग में 70 फीसद एवं आरक्षित के 60 फीसद अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हो तथा शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग में उपस्थित होने के बाद भी नियुक्ति प्राप्त न कर सका हो और उन्हें इस संदर्भ में कोई शिकायत हो कि निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद बाद भी उन्हें प्रशिक्षु शिक्षक के लिए चयनित नहीं किया गया।
               ऐसे अभ्यर्थी प्रत्यावेदन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद कार्यालय के पते पर 16 नवंबर तक उपलब्ध करा दें।
               परिषद को 75 हजार आवेदन मिले, उनकी जांच में 12091 अभ्यर्थी संबंधित जिले के कटऑफ से अधिक मिले हैं। उन्हें नियुक्ति दिए जाने की तैयारी है।
              सुप्रीम कोर्ट का आदेश वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद से हड़कंप मच गया है, क्योंकि तमाम ऐसे युवा भी हैं जिनके अंक कटऑफ से अधिक थे, लेकिन वह तय समय में आवेदन नहीं कर सके हैं। कई दिन तक परिषद कार्यालय में वह चक्कर काटते रहे कि उनका आवेदन शामिल कर लिया जाए।


Keyword ; teachers,TET,btc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान