यूपी बोर्ड 2020-21 : एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का प्रस्ताव, लिखित परीक्षा यूपी बोर्ड और प्रैक्टिकल कराएगी एनसीसी की बटालियन

यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक स्कूलों में एनसीसी लेने वाले बच्चों को अब एक विषय कम पढ़ना पड़ेगा। बोर्ड ने 2020-21 शैक्षणिक सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
 शासन की मंजूरी के बाद इसे शुरू किया जाएगा। कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद एनसीसी की लिखित परीक्षा यूपी बोर्ड और प्रैक्टिकल एनसीसी की बटालियन कराएगी।

Online Micro jobs ; Legit Sites, Earnings and all about

अब तक लिखित एवं प्रैक्टिकल दोनो परीक्षाएं बटालियन की ओर से ली जाती है।
अब तक जो बच्चे एनसीसी लेते हैं उन्हें इसे अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना पड़ता है।
हाईस्कूल में 6 और इंटर में 5 विषय के साथ बच्चों को एनसीसी भी पढ़ना पड़ता है। लेकिन एनसीसी वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल होने पर 10वीं के बच्चों को 6 की बजाय पांच और 12वीं के बच्चों को 5 की बजाय 4 विषय ही पढ़ने होंगे।
ऐसा होने पर वह एनसीसी पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। शासन के निर्देश पर ही बोर्ड ने एनसीसी का कोर्स तैयार किया है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से भी संपर्क किया था।

Make Money Online: Earn Rs5000 to Rs10000 Weekly Online, know How?

12 दिसंबर को सचिव नीना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई विषय विशेषज्ञों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कॉलेजों में एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा है उनके छात्रों के लिए एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए।
 चूंकि यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है इसलिए कक्षा 9 व 11 से इसकी शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में सैन्य विज्ञान कोर्स में एनसीसी एक चैप्टर के रूप में है।

Online tutor job : know Educational Qualifications, Earnings and all about

विषय विशेषज्ञ समिति संयोजक कैप्टन विजयराज यादव का कहना है कि एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने से छात्र-छात्राओं का रुझान इस ओर बढ़ेगा। बाद में इसे विस्तारित करते हुए अन्य स्कूलों में भी लागू किया जा सकता है।
जिन स्कूलों में पहले से एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा है वहां आकर अन्य बच्चे भी प्रशिक्षण ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीबीपी में कांस्टेबल (टेलिकॉम) के 218 पद, ऑनलाइन करें आवेदन

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UPPSC JE सिविल पदों के साक्षात्कार के परिणाम घोषित, यहाँ देखें

बीटीसी 2013 ; तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का अब तक परिणाम नहीं , शिक्षक बनने में रोड़ा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में 48 डिप्टी- मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्तियाँ, 15 जून 2020 तक करें आवेदन