72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; दूसरे चरण के इम्तिहान का परिणाम 20 दिसंबर तक

               प्रशिक्षु शिक्षकों के दूसरे चरण के इम्तिहान का परिणाम 20 दिसंबर तक जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि परिणाम आने के बाद 11547 प्रशिक्षुओं को मौलिक नियुक्ति दी जाएगी।
               परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय यह परिणाम और पहले जारी कर सकता था, लेकिन विभागीय कार्य से स्टाफ के बाहर जाने से थोड़ा विलंब हुआ है।
               शुक्रवार को सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षकों ने परीक्षा नियामक कार्यालय पर परिणाम जारी करने के लिए प्रदर्शन किया।
               बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती के तहत करीब 58 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में हुई थी। उनमें से 43 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं की 16 व 17 अगस्त को परीक्षा और सितंबर में परिणाम जारी होने के बाद उनकी मौलिक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
                  सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शेष 11547 प्रशिक्षु शिक्षकों का दूसरे चरण का इम्तिहान भी अक्टूबर माह में करा दिया। दूसरे चरण में भी चार प्रश्नपत्र हुए और प्रक्रिया दो दिन चली। उसके बाद से प्रशिक्षु शिक्षक परिणाम जारी होने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन लगातार विलंब होने पर शुक्रवार को सैकड़ों अभ्यर्थी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की।
                  अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए, ताकि इसी वर्ष वह मौलिक नियुक्ति पा सकें, अन्यथा वह उन साथियों से पीछे हो जाएंगे जिन्हें कुछ दिन पहले ही नियुक्ति मिली है। इस पर रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि प्रदेश के 30 केंद्रों पर सकुशल परीक्षा हुई थी। उनकी कापियां इस समय तेजी से जांची जा रही हैं।

Keyword ; teachers,TET,btc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन

बागवानी निदेशालय में फार्म मैनेजर, टेक फैसिलिटेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 4 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध