72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; छूटे अभ्यर्थियों को डेढ़ महीने में नियुक्ति पत्र

               72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के छूटे हुए अभ्यर्थियों को डेढ़ महीने में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इन अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे थे।
               75 हजार से अधिक प्रत्यावेदन में 12,091 ही ऐसे हैं जिनके टीईटी-11 में नंबर कटऑफ से अधिक हैं, लेकिन किसी भी जिले में नियुक्ति नहीं हुई है।
               प्रदेश सरकार ने सात दिसम्बर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कटऑफ से अधिक नंबर होने के बावजूद 12,901 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है जो कि जांच का विषय हैं।
               इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच के बाद डेढ़ महीने के अंदर इन अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सात दिसम्बर का आदेश सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो गया है।


Keyword ; teachers,TET,btc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

69000 शिक्षक भर्ती : अनन्तिम चयन सूची जारी, तीन से छह जून के बीच होगी काउंसलिंग

रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की 3060 पदों पर भर्ती