शिक्षक भर्ती ; अभ्यर्थियों की कारगुजारियां जांच में आहिस्ता-आहिस्ता सामने

          शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की कारगुजारियां जांच में आहिस्ता-आहिस्ता सामने आ रही हैं। करीब आठ जिलों ने अब तक सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को जांच रिपोर्ट सौंपी है उसमें सामने आया है कि एक ही अभ्यर्थी के अलग-अलग जिलों में टीईटी के अंक अलग हैं।
           आखिर अंक पत्र कैसे बदल गए इसको लेकर अफसर भी हैरान हैं। यही नहीं अभ्यर्थियों की अन्य गड़बड़ियां भी सामने आई हैं।
             बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती की सुनवाई इन दिनों सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। वहां अधिवक्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि तमाम ऐसे युवा हैं जो मेरिट में आने के बाद भी शिक्षक नहीं बन सके, क्योंकि गड़बड़ियां हुई हैं। इस पर कोर्ट ने ऐसे अभ्यर्थियों का ब्योरा तलब किया है।
              परिषद के सचिव ने इस संबंध में विज्ञापन निकालकर उन अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगा जो सामान्य वर्ग के हैं और उनके अंक 70 फीसद या अधिक हैं। ऐसे ही आरक्षित वर्ग के 60 फीसद या अधिक वालों को भी इसमें शामिल किया गया। तय समय में सचिव को करीब अस्सी हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। उन्हें सूचीबद्ध करने के बाद जांच हो रही है कि आखिर उन्हें शिक्षक बनने का मौका क्यों नहीं मिला है।
               इसके लिए परिषद ने संबंधित जिलों से ही रिपोर्ट तलब की है। परिषद कार्यालय को करीब आठ जिलों की रिपोर्ट सौंपी गई है, इसमें ऐसे तमाम अभ्यर्थी मिले हैं जिनका नाम, पिता का नाम व रोल नंबर तो समान हैं, लेकिन यदि उन्होंने 15 जिलों में आवेदन किया था तो टीईटी का अंकपत्र अलग-अलग है। कई अभ्यर्थी ऐसे भी सामने आए हैं जो जिलों में या तो नियुक्ति पत्र लेने नहीं गए या काउंसिलिंग में ही शामिल नहीं हुए या फिर प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के बाद पढ़ाना छोड़ दिया।
             शिक्षक भर्ती  में नए कार्यक्रम का इंतजार :बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में बीएलएड को शामिल किए जाने के लिए शासनादेश जारी होने के बाद परिषद ने एनआइसी को प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा है।
                जिलों से मांगा जा रहा डेटा :बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29336 विज्ञान व गणित के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सात बार काउंसिलिंग हो चुकी है। अब आठवीं काउंसिलिंग कराने का निर्देश है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद सभी जिलों से शिक्षकों का डेटा मांग रहा है।

Keyword ; teachers,tet,teachers recruitment,upgovt,btc

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी