याचियों को दस फरवरी तक मिलेगी नियुक्ति ; 1100 अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्कूलों में एडहाक दी जानी है तैनाती

           नियुक्ति पाने के लिए विभिन्न न्यायालयों में याचिका दाखिल करने वाले याचियों को नियुक्ति देने का मुहूर्त तय हो गया है।
          सचिव संजय सिन्हा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि दस फरवरी तक नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। साथ ही 1100 याचियों का डाटा भी जल्द ही ऑनलाइन होगा।
          दिसंबर 2015 में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने कहा था कि प्रदेश सरकार प्राथमिक स्कूलों में तैनाती पाने के लिए विभिन्न न्यायालयों में याचिका दाखिल करने वाले युवाओं को एडहाक पर नियुक्ति देंगे।
         कोर्ट के समक्ष यह भी कहा गया कि 1100 लोगों को एक माह में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह समयावधि बीतने पर याची एकजुट हुए और नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। दो दिन आंदोलन चलने के बाद शुक्रवार को याचियों एवं सचिव के बीच वार्ता हुई। इसमें सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी नियुक्ति दस फरवरी तक कर दी जाएगी।
           फिलहाल करीब 900 याचियों के आवेदन मिल गए हैं उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, बाकी को 24 फरवरी के पहले नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
           उन्हें गृह जिले में नियुक्ति में वरीयता मिलेगी। अगुआई कर रहे अशोक द्विवेदी ने बताया कि सचिव की घोषणा के बाद अनशन खत्म कर दिया गया।


Keyword ; teachers,tet,btc,b.ed,recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण