50 हजार से ज्यादा टीचर होंगे भर्ती ,60 हजार पुलिस ; यूपी सरकार निकालेगी तीन लाख नौकरियां

           12 फरवरी को पेश होने वाले बजट को यूपी कैबिनेट सोमवार को मंजूरी दे सकती है। सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट का प्रस्ताव पेश होगा।
           पर्यटन निगम के होटलों को बेचने को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में पर्यटन नीति भी पेश होगी। जिसके तहत होटल बनाने में प्रदेश सरकार मदद करेगी। साथ ही रामपुर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने, सिंधी पंजाबी अकादमी के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा।
         सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मियों के तकरीबन 60 हजार पद खाली हैं। इनकी घोषणा इस बजट में हो सकती है। इसके अलावा करीब 20 हजार नए पदों की जरूरत का भी प्रस्ताव विभागीय स्तर पर तैयार है।
         यही नहीं करीब सवा लाख खाली मास्टर के पदों में से 50 हजार के आसपास शिक्षकों की भर्ती का भी रास्ता इस बजट में बनाया जा रहा है।
        नगर विकास विभाग सफाई कर्मचारियों के 40 हजार खाली नियमित पदों के अलावा शहर की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से नए पदों के सृजन पर विचार कर रहा है।


Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,high court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

यूपीटीईटी-2019 अब जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AAI कार्गो में MTS के 269 पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका 09 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहाँ देखें लिंक

DSSSB भर्ती 2019 ; प्राइमरी टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ देखें

29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

प्राथमिक विद्यालयों पर किए जा रहे प्रयोगों पर : योगी जी आपके लिए पाती….

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में भर्तियाँ, 06 मई, 2020 तक करें आवेदन

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 7615 पदों पर रिक्तियां घोषित ; अंतिम तिथि 26 सितंबर 2018

Jobs in Directorate of Training and Employment for 2498 posts