शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयारी ; आधे घंटे पूर्व स्कूल खुलवाना होगा,बच्चों की संख्या में गिरावट आने पर जवाबदेही तय

          शैक्षणिक से लेकर साफ-सफाई व्यवस्था तक में हीला-हवाली करने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने वाली है।
           शिक्षकों को आधे घंटे पूर्व स्कूल खुलवाना होगा। बच्चों की संख्या में गिरावट आने पर जवाबदेही तय करने की योजना बनाई जा रही।
            बेसिक शिक्षा सचिव आशीष गोयल ने इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू कराने का आदेश जारी किया है।
            शिक्षकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने और निर्धारित समय से नहीं खुलने के कारण अभिभावकों का परिषदीय स्कूल से मोहभंग हो रहा है। इससे बच्चों की संख्या में गिरावट आ रही है। जिसमें सुधार के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने यह योजना बनाई है।
            निर्धारित समय से आधा घंटा पहले स्कूल खुलने से जहां सफाई व्यवस्था चौकस होगी, वहीं समय से पहले शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे, ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को परिषदीय स्कूलों में दाखिला दिखाने के लिए मोटीवेट होंगे। इस व्यवस्था से बच्चों की संख्या में भी इजाफा होगा।
             बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार के मुताबिक स्कूल के खुलने का समय सुबह नौ बजे निर्धारित है।
             आधा घंटे पहले जब शिक्षक पहुंचेंगे तो कक्षा और परिसर की सफाई ठीक से करवा सकेंगे। व्यवस्था को कड़ाई से लागू कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।



Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण