यूपी बीएड परीक्षा 2016 ; फॉर्म 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक ऑनलाइन

          लखनऊ यूनिवर्सिटी को लगातार दूसरे साल भी यूपी बीएड परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी मिली है। पिछले साल भी यूपी बीएड की परीक्षा एलयू ने ही कराई थी।
           यूपी बीएड परीक्षा के फॉर्म 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। यूपी बीएड के परीक्षा फॉर्म की कीमत सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 1000 रुपए है।
           वहीं एससी-एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को ये परीक्षा फॉर्म 550 रुपए में उपलब्‍ध होगा। यूपी बीएड की परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में अलग-अलग सेंटर्स रखे जाएंगे।
एलयू को दूसरी बार मिली परीक्षा की जिम्मेदारी
            यूपी बीएड परीक्षा में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को मेरिट के हिसाब से बीएड कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।
           सोमवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एके मिश्रा ने ये जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पिछले साल हुई बीएड परीक्षा कराने का जिम्मा एलयू को मिला था।
           एलयू ने इस परीक्षा को बखूबी आयोजित कराया। इस वजह ये लखनऊ यूनिवर्सिटी को इस साल भी ये जिम्मेदारी मिली है।


Keyword ; teachers,tet,B.ed,lku,up

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान