15 हजारअध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने के आसार ; हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए छह दिन में फिर से काउंसिलिंग कराने एवं छह सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी करने का दिया आदेश

          प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने के आसार हैं।
            हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए छह दिन में फिर से काउंसिलिंग कराने एवं छह सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। इस शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बुधवार को हाईकोर्ट के इस आदेश को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को सौंपकर जल्द अनुपालन का अनुरोध किया है।
            परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए नौ दिसंबर 2014 को शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद परिषद को भर्ती की वेबसाइट चार बार आवेदन लेने के लिए खोलनी पड़ी। हर बार अलग वर्ग के युवाओं को मौका दिया गया।
             तीसरी बार आवेदन लेने के बाद काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन शासन ने चौथी बार सबके लिए फिर वेबसाइट खोलने का आदेश दिया तो कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
             कोर्ट ने चौथी बार की काउंसिलिंग पर रोक लगाने के साथ ही पूरी प्रक्रिया जहां की तहां रोकने को कहा था।
             भर्ती के दावेदारों ने बुधवार को एक पत्र एवं हाईकोर्ट लखनऊ बेंच का आदेश परिषद सचिव को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि महेंद्र प्रताप सिंह व सात अन्य प्रकरण का अंतिम आदेश आ गया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि आदेश पर जल्द अमल किया जाए।

Keywords ; teachers, Tet, 15000recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान