देश का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ; मार्च 2019 तक 11 लाख से ज्यादा अप्रशिक्षित शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

                    मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही देश का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मार्च 2019 तक 11 लाख से ज्यादा अप्रशिक्षित शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 
                      वहीं शिक्षक दिवस के मौके पर HRD मंत्रालय केंद्रीय विद्यालयों के करीब 2000 छात्रों को टैबलेट की मदद से विज्ञान और गणित विषय पढ़ाने की परियोजना की भी शुरुआत कर सकता है।
                        मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षकों की ट्रेनिंग स्कूल शिक्षा सुधारों का एक अहम हिस्सा है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 लाख से अधिक अप्रशिक्षित शिक्षक सरकारी स्कूलों और 6 लाख निजी स्कूलों में मौजूद हैं। इससे पहले, RTI कानून के तहत उन्हें साल 2015 तक प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा पूरा करना था।
                         प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साल 2019 तक का समय बढ़ाया गया है क्योंकि अप्रशिक्षित शिक्षक का पढ़ाना गलत है। यही वजह है कि केंद्र सरकार 'स्वयं' और 'स्वयं प्रभा' योजना के माध्यम से शिक्षकों को ट्रेनिंग देने जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि करीब 8 से 9 लाख तक शिक्षकों को पंजीकरण कराया जाएगा। हालांकि वास्तविक आंकड़ा 15 सितंबर तक उपलब्ध हो सकेगा।



                                                 





                                                                        

                                                  SABHAR - amarujala.com-  Mon, 28 Aug 2017












keywords ;jobs,govtjobs,teachersjob,news






 

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक