बीटीसी 2015-16 ; प्रवेश प्रक्रिया मई से शुरू करने की तैयारी, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा

           दो वर्षीय बीटीसी 2015-16 में प्रशिक्षण के प्रवेश कार्य को शुरू करने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज, इलाहाबाद ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
           शासन से इस प्रस्ताव के मंजूरी मिलने के बाद दो वर्षीय बीटीसी कोर्स में प्रवेश कार्य शुरू हो जायेगा। यह प्रवेश कार्य 22 सितम्बर तक पूरा करके बीटीसी प्रशिक्षण की कक्षाएं संबंधित जिले के डायट और निजी क्षेत्र के बीटीसी कालेजों में शुरूकरना है।  
          इस बार बीटीसी कोर्स में प्रवेश के लिए एक लाख से अधिक सीटें होगी। प्रदेश में 63 डायट है। एक-एक डायट में 200-200 बीटीसी प्रशिक्षण की सीटें है। जबकि निजी क्षेत्र में बीटीसी के 1500 से अधिक कालेज है। इन कालेजों में बीटीसी प्रशिक्षण की 50-50 सीटें है। जबकि अगले हफ्ते शासन में बीटीसी के संबंद्धता के लिए होने वाली बैठक में 381 कालेजों को संबंद्धता मिलनी है।
          इस प्रकार से डायट और निजी क्षेत्र के बीटीसी कालेजों में दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण के लिए कुल करीब एक लाख सीट है। बीटीसी के दो वर्षीय प्रशिक्षण छह-छह माह के चार सत्रों में पूरा होता है।


Keywords ; btc admissions,basic education,teachers,tet,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक