लखनऊ में बीएड टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने चलाई लाठी, कर रहे थे नियुक्ति की मांग

               बीएड टीईटी पास दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राजधानी में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए विधानभवन का घेराव किया। पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हें खदेड़ा। 
               
               अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियुक्ति की मांग कर रहे थे। उन्होंने बाद में चारबाग से लेकर हजरतगंज चौराहे तक हंगामा किया। पुलिस ने फिर उन्हें खदेड़ने के लिए लाठी भांजी। 

               इस दौरान कई अभ्यर्थियों को हल्की चोट आई। हजरतगंज चौराहे पर लाठीचार्ज में एक महिला सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा कर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। 

               देर शाम बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल व संबंधित अधिकारियों से टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

               टीईटी 2011 संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के सभी जिलों से सुबह से ही टीईटी अभ्यर्थियों के  आने का सिलसिला शुरू  हो गया था। उन्होंने चारबाग में एकत्र होकर प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के 25 जुलाई 2017 के आदेश के तहत नियुक्ति देने की मांग की।

                 उनका कहना था कि 2011 से अब तक बेरोजगार टीईटी अभ्यर्थियों के साथ पिछली सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। अब योगी सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चारबाग से कूच किया। पुलिस ने उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान जाने की इजाजत दे दी लेकिन भीड़ ने पहले हुसेनगंज चौराहा और बाद में विधानभवन के सामने हंगामा किया। उन्होंने विधानभवन का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

                  प्रशासन व पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका हंगामा बढ़ता चला गया। आखिरकार पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।



                                       Amar ujala Lku










Keyword : teacher,tet,shikshamitra,samayojan,upgovt




Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक