पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस व जेल विभाग में सिपाहियों के 56778 पदों पर भर्ती : आनलाइन आवेदन पहली नवंबर से 30 नवंबर तक

                 प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने गुरुवार को सिविल पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस व जेल विभाग में सिपाहियों के 56778 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया।

                 सिविल पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 51216 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सबसे पहले शुरू होगी। इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन पहली नवंबर से 30 नवंबर तक लिए किए जा सकेंगे। लिखित परीक्षा 4 व 5 जनवरी 2019 को कराई जाएगी।

2,29,662 पद स्वीकृत

                  उन्होंने बताया कि सिविल पुलिस एवं पीएसी में सिपाहियों के 2,29,662 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष इस समय कुल 1,32,613 सिपाही कार्यरत हैं। इस तरह सिपाहियों के लगभग 97 हजार पद खाली हैं। इसमें से 42 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए जून 2018 में लिखित परीक्षा कराई गई थी।

                 इलाहाबाद व एटा में एक-एक परीक्षा केंद्र पर कुछ विसंगति सामने आई थी, इस कारण दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। दूसरी पाली की यह परीक्षा अब 25 व 26 अक्टूबर को कराई जाएगी। इसमें कुल 9.75 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

                पहले दिन 25 अक्टूबर को केवल शाम की पाली में 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी, जबकि 26 अक्टूबर को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व शाम को 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। तीनों पालियों में 3.25-3.25 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में बनाए गए 482 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर को घोषित कर दिया जाएगा और 15 दिसंबर तक अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी।


        पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 51216 और पदों पर भर्ती


                        प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि डीजीपी ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 51216 और पदों पर भर्ती लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है। इसमें से 32 हजार पद सिविल पुलिस में और 19216 पद पीएसी में हैं।

                  सिविल पुलिस में सिपाही के 32 हजार पदों में से 20 फीसदी पद महिला सिपाहियों के लिए आरक्षित होंगे। पीएसी में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन एक नवंबर से 30 नवंबर तक किए जा सकेंगे। लिखित परीक्षा 4 व 5 जनवरी 2019 को कराई जाएगी। जून 2019 के तीसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


फायरमैन के 1924 पदों पर भर्ती

             प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि फायर सर्विस में फायरमैन के 1924 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसके लिए 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2019 को कराई जाएगी। इसका परीक्षा परिणाम जुलाई 2019 में घोषित कर दिया जाएगा।

                  इसी तरह जेल विभाग में जेल वार्डर (बंदी रक्षक) के 3638 पदों पर भी भर्ती होगी। इसमें से 626 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 जनवरी व 9 जनवरी 2019 को होगी। जुलाई 2019 के अंत में इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जनशक्ति बढ़ जाने पर कई तरह की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। पुलिसकर्मियों को अवकाश देने या उन्हें प्रशिक्षण पर भेजने में भी सहूलियत होगी, क्योंकि तब जनशक्ति कम होने से काम प्रभावित नहीं होगा।













           Sabhar hindustan.com
Keywords - police,pac,jobs,govtjobs

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन