यंग प्रोफेशल्स (फाइनेंस) के पदों पर भर्ती ; अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2018

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यंग प्रोफेशल्स (फाइनेंस) के पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं।

 इसके तहत कुल 70 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2018 है।

 रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है :

यंग प्रोफेशनल्स (फाइनेंस), पद : 70 (अनारक्षित-37)

 योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से कॉमर्स/अकाउंट में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। अथवा 
- आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई/एमबीए (फाइनेंस) किया हो। 
- इसके साथ ही फाइनेंशियल अकाउंटिंग/बजटिंग/ऑडिट/कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट/फंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्यानुभव होना चाहिए।  

आयु सीमा : 
- अधिकतम 32 वर्ष। आयु की गणना 11 दिसंबर 2018 के आधार पर की जाएगी। 
- आयु में छूट केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। 
वेतन : 60,000 रुपये। 

अनुबंध की अवधि : दो वर्ष। 

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। 

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए वेबसाइट (www.nhai.gov.in) पर लॉगइन करना होगा। 
- होमपेज खुलने पर बाईं तरफ नीचे की ओर दिख रहे वैकेंसीज ऑप्शन पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर Engagement Of Young Professional (Finance) On Contract Basis शीर्षक दिखाई देगा। 
- इस शीर्षक के आगे डाउनलोड साइन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। 
- अब इस पेज पर Detail advertisement for the post of Young Professional document  PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। 
- ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
- इसके बाद आवेदन करने के लिए पुन: रिक्तियों से संबंधित पेज पर वापस आएं और डाउनलोडसाइन के आगे दिए गए अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें। 
- क्लिक करते ही आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह पढ़कर दर्ज करें। 
- अब आवेदन पत्र में अपना हालिया खिंचाया गया फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य मांगे गए प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपियों को अपलोड करें। 
- इसके बाद डिक्लेरेशन बॉक्स में टिक मार्क करके नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 
-  ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने से पूर्व दर्ज की गई जानकारियों को एक बाद पढ़ लें। 
- यदि इनमें किसी प्रकार का कोई बदलाव करना है, तो कर लें। सब्मिट होने के बाद आवेदन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 
- अंत में ऑनलाइन सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।  

महत्वपूर्ण तिथि : 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 दिसंबर 2018  (शाम छह बजे तक)

अधिक जानकारी वेबसाइट : www.nhai.gov.in पर देखें।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण