दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2018 ; जूडिशियल सर्विस के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

दिल्ली हाईकोर्ट ने जूडिशियल सर्विस के तहत 50 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 है।

 पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें :

जूडिशियल सर्विस, कुल पद : 50 (अनारक्षित 40)
योग्यता : 

-भारत में विधि द्वारा स्थापित अधिवक्ता अधिनियम 1961 के प्रारूप में मान्य किसी विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (व्यावसायिक)/ एलएलबी  प्रोफेशनल) की उपाधि होनी चाहिए।
-एलएलबी के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे या परीक्षा में शामिल छात्र भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा के समय पास होने का प्रमाण पत्र देना होगा।

वेतनमान : 56100-177500 रुपये। सातवें वेतनमान के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन तीन स्तरीय परीक्षा के जरिये किया जाएगा।
-इसमें प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू भी शामिल है।
-पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय) होगी।
-दूसरे चरण में लिखित परीक्षा (विवरणात्मक) होगी।
-प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
-प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रिनिंग के लिए होगी और इसके अंक मेधा सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
-प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 25 फीसदी अंक काट लिए जाएंगे।
-लिखित परीक्षा (विवरणात्मक) में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

उम्र सीमा : अधिकतम 32 वर्ष।
-ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
-एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
-उम्र सीमा की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क :
-1000 रुपये सामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
-200 रुपये एससी,एसटी एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
-शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया :
सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर लॉग-इन करे।
-इसके बाद होम पर बाईं चरफ पब्लिक नोटिस कॉलम के तहत जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
-इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा जहां जॉब टाइटल कॉलम में एडवर्टाइजमेंट ऑफ दिल्ली जूडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन के सामने पीडीएफ आइकॉन पर क्लिक करें।
-ऐसे करने पर पद से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा।
-विज्ञापन में अपनी योग्यता जांचने के जॉब टाइटल के कॉलम में नीचे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर दिल्ली जूडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन के सामने पीडीएफ आइकॉन पर क्लिक करें।
-इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा जहां दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
-यहां क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा।
-यहां फ्रेस कंडिडेट क्लिक हीयर टू क्रिएट लॉग-इन का लिंक बना हुआ है जिसपर क्लिक करना है।
-इसके बाद मांगी गई जानकारियों को भरते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।
-ऑनलाइन आवेदन में ही शुल्क भुगतान का विकल्प है।
-अंतिम रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।















                             साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान