अग्निशमन सेवा विभाग में भर्ती ; 12वीं पास के लिए फायरमैन की 2065 भर्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार के अग्निशमन सेवा विभाग में फायरमैन के 2065 पदों पर भर्तियां निकली हैं।

 इनमें 1034 पद अनारक्षित हैं। 557 पद ओबीसी, 433 पद एससी और 41 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 

इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2018 है। 

1. योग्यता-

 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

2. आयु संबंधी योग्यता - 

18 से 22 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी।)
यानी उम्मीदवार का जन्म आयु 2 जुलाई, 1996 से पहले और 1 जुलाई, 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए। एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट मिलेगी।

3. लंबाई व सीना- 

 सामान्य/एसी व ओबीसी वर्ग के लिए लंबाई 168 सेमी रखी गई है। एसटी वर्ग के लिए लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। 

सीना-

 सामान्य/एसी व ओबीसी वर्ग के लिए- बिना फुलाए- 79  सेमी. फुलाकर - 84 सेमी. 
एसटी वर्ग के लिए- बिना फुलाए- 77  सेमी. फुलाकर - 82 सेमी. 
 
4. आवेदन शुल्क-

 सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है। ऑफलाइन भुगतान ईचालन के माध्यम से करना होगा।

5. चयन- 

लिखित परीक्षा- सबसे पहले 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि व तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे।

 गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर कोई प्रश्न या उसके ऑप्शन गलत मिलते हैं तो सभी उम्मीदवारों को उसके पूरे अंक मिलेंगे। 

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। 
फाइनल सेलेक्शन लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर होगा।  









                            साभार हिंदुस्तान.कॉम


Comments

Popular posts from this blog

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

Recruitment for 229 posts of technicians,scientists officers etc

रक्षा मंत्रालय में फायरमैन और ट्रेड्स के  38 पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

MTNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती