UPSSSC Recruitment 2018 ; मंडी परिषद में 284 पदों पर भर्तियां, स्नातकों के लिए सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में 284 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

 अभ्यर्थी 26 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

आशुलिपिक के 10, कनिष्ठ सहायक 18, सामान्य चयन और विशेष चयन 17, लेखा लिपिक के 48, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी टू के 10 और मंडी निरीक्षक के 181 कुल 284 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है।

 इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। 

योग्यता 

- आशुलिपिक के लिए स्नातक के साथ हिंदी आशुलिपि में 80 शब्द और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। 

- कनिष्ठ सहायक के लिए स्नातक और हिंदी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी भी होनी चाहिए। 

- लेखा लिपिक के लिए बीकाम

- मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। 

- मंडी निरीक्षक के लिए स्नातक होना चाहिए। 

सभी पदों के लिए आयु सीमा-

आवेदन के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से होगी। 

आयु सीमा में छूट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मंडी परिषद के छंटनीशुदा कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 ऐसे आवेदकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी 10 दिन के अंदर आयोग में देना होगा। 

आवेदन शुल्क

अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग को 225, एससी, एसटी को 105 और निशक्तों को 25 रुपये आवेदन शुल्क
देना होगा।

आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती