सरकारी अकाउंटेंट कैसे बनें? जानें क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

अकाउंटेंट का पद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शोध परियोजनाओं, क्षेत्र विकास परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, आदि के अंतर्गत लेखा विभाग या प्रशासनिक विभाग में लेखा से संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए किया जाता है।


अकाउंटेंट का पद संबंधित विभाग की रिक्ति के अनुसार तृतीय श्रेणी के कर्मचारी के रूप में होता है।

Work-from-home ; Most Accessible Career for Students and jobless

अकाउंटेंट का कार्य होता है कि वह संबंधित विभाग में एकाउंट्स से जुड़े कार्यों का निष्पादन संबंधित अधिकारियों (जैसे- लेखा अधिकारी, आदि) के निर्देशों के अनुसार पूरा करे।

संगठन या संस्थान से वित्तीय मामलों (देनदारियों/लेनदारियों) का रिकॉर्ड रखे और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस के अनुसार रिपोर्ट तैयार करे।

अकाउंटेंट की भूमिका संबंधित विभाग में एकाउंट्स एवं फाइनेंस से जुड़े कार्यों के संचालन के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अकाउंटेंट बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको एकाउंट्स, फाइनेंस से जुड़े।
ऑफिशियल कार्यों एवं दायित्वों का पूरी जानकारी हो, संगठन के अधिकारियों के निर्देश पर कार्यों को तय-सीमा में निपटाने में पारंगत होना चाहिए और संबंधित कंप्यूटर एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर को चलाने में सक्षम होना चाहिए।

Online Tutor Job ; The Most Accessible job for Educates and jobless

अकाउंटेंट के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
अकाउंटेंट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीकॉम डिग्री उत्तीर्ण होन चाहिए।
 अकाउंटेंट बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता रखने वाल उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है –
•वित्त एवं लेखा / लागत लेखा के क्षेत्र में पूर्व कार्य का अनुभव.
•वित्त एवं लेखा से संबंधित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर कार्य करने में निपुणता।

Career in Forensic Science ; Golden Career Opportunities after 12th Science

अकाउंटेंट के लिए कितनी है आयु सीमा?
अकाउंटेंट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच हो। 
हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष या अधिक भी हो सकती है।
 आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है।
अकाउंटेंट के लिए चयन प्रक्रिया
अकाउंटेंट के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरवयू के आधार पर किया जाता है।
 हालांकि, रिक्तियों के अनुरूप यदि कम संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर ही कर सकता है।

Career in Food Technology ; The Most popular career Option for youths in India and abroad

कितनी मिलती है अकाउंटेंट को सैलरी?
अकाउंटेंट के पद पर सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुरूप रु. 25123/- की सैलरी दी जाती है।
 यदि अकाउंटेंट के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाती है तो आमतौर पर रु. 25000 प्रति माह तक वेतन दिया जाता है।
 वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है।

Online Data Entry jobs ; The best work for Students, house wives and retired

अकाउंटेंट की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
अकाउंटेंट का पद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शोध परियोजनाओं, क्षेत्र विकास परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, आदि में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं।
इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

Jobs in Department of Post office for 740 posts

30 साइंटिस्ट-बी एवं साइंटिस्ट-सी पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, 30 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन

DRDO CVRDE में 116 आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए भर्तियाँ, 21 मार्च 2020 तक करें आवेदन

NIMHANS में एकाउंट्स / एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, आईटी कोऑर्डिनेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 7 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

Jobs in steel Authority of India

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

समायोजित हुए शिक्षा मित्रों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी ; अधिकारियों को लगाई फटकार

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा