डीएलएड ( प्रचलित नाम BTC ) 2019-20 ; प्रवेश के लिए आवेदन 27 जून से 11 जुलाई तक, शैक्षिक सत्र 6 अगस्त से

डीएलएड ( प्रचलित नाम BTC ) 2019-20 के लिए आवेदन 27 जून से लिए जाएंगे। 

आवेदक 11 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। 

इसका शैक्षिक सत्र 6 अगस्त से शुरू होगा। 

The Best Online and Offline Part time jobs without investment in India and abroad

इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर दिया है। 

इस बार आवेदन पत्र में संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। 

आदेश के मुताबिक डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) में सरकारी और निजी कॉलेजों में तकरीबन सवा दो लाख सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 27 जून से पंजीकरण व आवेदन कर सकेंगे।

 दूसरी काउंसिलिंग सत्र शुरू होने के बाद होगी लेकिन निर्देश दिये गये हैं कि पाठ्यक्रम इस तरह पढ़ाया जाए कि 6 अगस्त को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही इनका भी कोर्स पूरा हो।  

Career in Forensic Science ; Golden Career Opportunities after 12th Science


1. फोटो का होगा मिलान :
जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों की फीस 10,200 रुपये और निजी संस्थानों की फीस 41,000 रुपये प्रतिवर्ष होगी। निजी संस्थाएं यदि ज्यादा फीस वसूलेंगी तो उनकी सम्बद्धता खत्म कर दी जाएगी। छात्रावास के लिए शुल्क अलग से होगा।

 प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की फोटो उनके फार्म से मिलाई जाएगी और इसके अलावा किसी और फोटो आईडी से भी मिलान किया जाएगा। जिन 9 जिलों में डायट नहीं हैं, वहां के अभ्यर्थी बगल के मूल जिलों से आवेदन कर सकेंगे। 

2. अल्पसंख्यक संस्थानों को भी ऑनलाइन लेना होगा आवेदन :
अल्पसंख्यक संस्थान 50 फीसदी सीटों पर खुद प्रवेश देते रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना होगा। शासन द्वारा तय मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जा सकेगा। वहीं तय समय सारिणी पर ही प्रवेश लिये जा सकेंगे।

Top Ways to earn money online for students

ध्यान रखें : 
3.  इस बार आवेदन में की गई प्रविष्टियों में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। लिहाजा ध्यान से पूरा ब्योरा पढ़ने के बाद ही सबमिट का बटन दबाएं। 

4.  अभ्यर्थी एक बार में ही उपलब्ध सभी संस्थानों का विकल्प वरीयता क्रम में दे सकता है। जिससे उसकी मेरिट के अनुसार किसी एक प्रशिक्षण संस्थान का आवंटन होगा। 

5.  केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।

6.  आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि के बाद घोषित परीक्षाफल, अंकपत्र या आरक्षण प्रमाणपत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।

7.   आवंटित संस्था में प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 10 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। यदि प्रमाणपत्रों में विसंगति हुई या फिर अभ्यर्थी ने प्रवेश  नहीं लिया तो ये 10 हजार रुपये वापस नहीं होंगे।  

8. आवेदन शुल्क- सामान्य-500, आरक्षित वर्ग-300, विकलांग-100 रुपये।

Online Data Entry jobs ; The best work for Students, house wives and retired

9. आयु- न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम-35 वर्ष, नियमानुसार आरक्षित श्रेणी को छूट।
आवेदन के पात्र- नयूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक, नियमानुसार आरक्षित श्रेणी को 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। 

10. समय सारिणी-
पंजीकरण शुरू होगा-         27 जून से दोपहर बाद।
पंजीकरण होंगे-         11 जुलाई शाम 6 बजे तक।
आवेदन शुल्क जमा होगा-         12 जुलाई तक।
आवेदन का प्रिंट लिया जा सकेगा-    13 जुलाई तक।
पहली काउंसिलिंग        17 से 30 जुलाई तक।
प्रवेश होंगे            5 अगस्त तक।
दूसरी काउंसिलिंग        16 से 26 अगस्त तक।
प्रवेश होंगे            30 अगस्त तक।


Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015