एलटी ग्रेड परीक्षा 2018 : परीक्षा में ओएमआर शीट बदले जाने की आशंका, केस दर्ज

उप्र लोक सेवा आयोग की 2018 एलटी ग्रेड परीक्षा से विवादों का साया हटता नजर नहीं आ रहा है।
 ताजा मामला जीव विज्ञान की परीक्षा का है जिसमें ओएमआर आंसर शीट बदले जाने की आशंका को लेकर दो अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 जांच के दौरान दोनों की ओएमआर शीट में ओवरराइटिंग, राइटिंग में अंतर व अन्य अनियमितताएं सामने आने पर आयोग की ओर से यह कार्यवाही की गई है। 
मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने मेें आयोग उपसचिव सतीश चंद मिश्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। 

Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment

उनका आरोप है कि एलटी ग्रेड परीक्षा में जीव विज्ञान विषय (पुरुष भर्ती) के दो परीक्षार्थी सूर्यबली(रोल नंबर 304178 व सूर्यभान( रोल नंबर 304179) की ओएमआर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट की जांच में कुछ अनियमिताएं सामने आईं।
रोल नंबर 304178 की ओएमआर आंसर शीट पर प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989993 व सीरीज ए अंकित है। इसी तरह रोल नंबर 304179 की ओएमआर आंसर शीट पर प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी अंकित है। 

Legitimate Top Easy ways to make some a second income while on the go

चौंकाने वाली बात यह है कि ओएमआर अटेंडेंस शीट पर रोलनंबर 304178 के आगे प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी लिखा है। इसी तरह रोल नंबर 304179 के आगे प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989995 व सीरीज ए लिखा है।
 यह इसलिए संदेहास्पद है क्योंकि आयोग की व्यवस्था के मुताबिक रोल नंबर 304178 को प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी और रोलनंबर 304179 को प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989993 व सीरीज ए मिलनी चाहिए। 

Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs

ओवरराइटिंग कर किया गया संशोधन
इसके अलावा दोनों ही ओएमआर आंसर शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में ओवरराइटिंग कर संशोधन किया गया है। यही नहीं दोनों अभ्यर्थियों की ओएमआर आंसर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट में अंक 4 की लिखावट में भी अंतर है। 
तहरीर में कहा गया है कि ओएमआर आंसर शीट पर लिखे रोलनंबरों को बदलने के लिए ओवरराइटिंग किए जाने, संशोधन करने और अटेंडेंस शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में एक अंक की लिखावट में अंतर मिलने से परीक्षा के बाद आंसर शीट बदलने जाने की आशंका है।
 ऐसे में दोनों अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Top career Making Options for women in India and Abroad

संदेह की यह भी है वजह
सूत्रों का कहना है कि वस्तुनिष्ठ परीक्षा में आयोग के नियमों के मुताबिक सीटिंग प्लान तैयार होना चाहिए। साथ ही इसी के तहत सही सीरीज की प्रश्नपुस्तिका अभ्यर्थी को दी जानी चाहिए।
 किन्हीं वजहों से प्रश्नपुस्तिका गलत तरीके से बंटने पर अटेंडेंस शीट में सही प्रविष्टियां दर्ज कर पर्यवेक्षक को अपनी रिपोर्ट देनी चाहिए। लेकिन उपरोक्त मामले में ऐसी कोई रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली।

Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job

जीव विज्ञान के 595 पदों पर होनी है भर्ती
गौरतलब है कि एलटी ग्रेड परीक्षा 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों के कुल 10768 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें से 13 विषयों के परिणाम जारी होने के साथ ही अभिलेखों का सत्यापन भी हो चुका है। 
इनमें जीव विज्ञान के 595 पद भी शामिल हैं। हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम पेपर लीक प्रकरण में जांच जारी होने की वजह से अभी लंबित है। 

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) Admissions 2020 : डीयू में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, CBSE Result के बाद तय होगी कटऑफ की डेट

शिक्षा मित्रों और टेट के मुद्दे पर सुनवाई अब 27 जुलाई को

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में बस चालकों के अनेक पदों पर भर्तियां, 06 जून 2020 तक करें आवेदन

IGNOU PhD Entrance Exam 2020 : पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) AWES 2020 PGT / TGT / PRT भर्ती: परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, रिक्तियों और अन्य अधिसूचनाओं की जाँच करें

UP में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई SC में चंद मिनटों में पलटी, जानें शिक्षामित्रों पर किसने दी क्या दलील

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में 2792 पदों पर भर्तियाँ, 13 मार्च, 2020 तक करें आवेदन

HRTC में 400 ड्राईवर पदों के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 27 जनवरी 2020 तक