प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, पाएं रोजगार और ऋण

लॉकडाउन पीरियड में जब लोगों के रोजी-रोजगार ठप हैं, ऐसे में रोजगार के लिए दो योजनाओं में आवेदन मांगे गए हैं।
 वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
 प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में किए जा सकते हैं।

Top 5 Simple ways to earn $ 100 from your home

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत मिलता है ऋण
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत विनिर्माण क्षेत्र के लिए 25 और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये ऋण का प्रावधान है।
 ग्रामीण क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 35 और शहरी क्षेत्र में इकाई लगाने के लिए 25 फीसद सब्सिडी भी मिलेगी। लेकिन सब्सिडी उसी आवेदक को मिलेगी जिसने केंद्र और राज्य सरकारों की किसी अन्य योजना में सब्सिडी का लाभ नहीं लिया होगा।
 आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता, विशेष कैटेगरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवेदन पत्र के साथ अपलोड करना जरूरी है।

Career in Criminology: Courses, Skills, Employment prospects and all about

दिया जाएगा प्रशिक्षण
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लोहार, बढ़ई, दर्जी, नाई, हलवाई, सोनार, राजमिस्त्री, कुम्हार, टोकरी बुनकर और मोची ट्रेडों से जुड़े कारीगरों को टूल किट दिया जाना है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना है।
 इसके लिए आवेदन करने को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास और जाति प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।

Career in Geography: Courses, Skills, Certainties of jobs and all about

यहां करें संपर्क
विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र अथवा पटल सहायक के मोबाइल नंबर 7521984368 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया का कहना है कि ऑफलाइन आवेदन किसी भी कार्य दिवस में किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीबीपी में कांस्टेबल (टेलिकॉम) के 218 पद, ऑनलाइन करें आवेदन

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

एयर इंडिया भर्ती 2019 ; 109 ग्राहक एजेंट और ड्यूटी मैनेजर टर्मिनल पदों के लिए भर्तियाँ, वॉक-इन-इंटरव्यू 13 और 14 मई 2019 तक

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : अब शिक्षक भर्ती परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, कई सवालों के विकल्प उत्तर गलत पाए गए

UPPSC JE सिविल पदों के साक्षात्कार के परिणाम घोषित, यहाँ देखें