69 हजार शिक्षक भर्ती : परीक्षा में पास कराने के लिए पैसे लेन-देन का वायरल ऑडियो पहुंचा STF के पास

69000 सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा में पास कराने के नाम
पर पैसे के लेन-देन का वायरल ऑडियो सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मामले की जांच कर रही एसटीएफ के महानिरीक्षक को भेजा है।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth

16 जून को भेजे पत्र में सचिव ने लिखा है कि 11 मार्च को महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे के लेन-देन के व्हाट्सएप पर वायरल ऑडियो संदेश की फोरेंसिक जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
आगे की कार्रवाई के लिए 12 मार्च को उन्होंने वायरल ऑडियो की सीडी निदेशक राजकीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ को फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई थी।
उसके बाद कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में इस मामले में पत्राचार नहीं हो सका। लॉकडाउन में छूट मिलने पर कार्यालय खुलने के बाद 11 मई को ई-मेल से निदेशक राजकीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से फोरेंसिक जांच रिपोर्ट देने का अनुरोध किया गया।

Make Easy & Extra $ 450 / Mo For Free? Join a few amazing platforms

 जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर फिर 2 जून को ई-मेल एवं रजिस्टर्ड डाक से जांच रिपोर्ट देने का अनुरोध किया गया।
इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के एक प्रोफेसर को जांच रिपोर्ट लेने के लिए लखनऊ भेजा गया लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिली।
लिहाजा सचिव ने 16 जून को आईजी एसटीएफ को लिखे पत्र के साथ वायरल ऑडियो संदेश की सीडी भी भेजी है। ताकि इसे भी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 की जांच में समावेशित करते हुए जांच कराएं ।

Top 8 + Online Transcription Jobs for Beginners


कई जिलों में छापेमारी : 
सोरांव पुलिस ने उसकी तलाश में भदोही से लेकर उसके ससुराल तक छापेमारी की थी। इसके बाद एसटीएफ भी भदोही में छापेमारी कर चुकी है।
 लेकिन मायापति का सुराग नहीं लगा। मुखबिर से शनिवार को सूचना मिली थी कि मायापति दुबे ने जौनपुर जिले में एक जगह शरण ली है।
इसी सूचना पर एसटीएफ की एक टीम वहां पर छापेमारी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
 इससे पूर्व एसटीएफ ने स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव की तलाश में धूमनगंज, कौशांबी और प्रतापगढ़ जिले में छापेमारी की थी।

Top 6 Online Small and Easy Jobs That Pay Daily or Weekly


रिश्तेदार भी रडार पर :
 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में मुख्य आरोपी डॉ. कृष्ण लाल पटेल को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद अब उसके रिश्तेदार भी रडार पर आ गए हैं।
 पता चला है कि डॉ. पटेल के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ सोरांव पुलिस ने पहले ही साक्ष्य एकत्र किए थे, लेकिन कार्रवाई से पहले ही विवेचना ट्रांसफर हो गई।
इस प्रकरण में अभी तक एसटीएफ ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

Top 7 Business Ideas for Common Women That can change life!

सूत्रों की माने तो सहायक शिक्षक भर्ती में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी डॉ. केएल पटेल ने स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव से पेपर आउट कराकर सॉल्वर गैंग से प्रश्नों को सॉल्व कराया था। इसके बाद से दर्जनों अभ्यर्थियों को नकल कराई गई।
अभ्यर्थियों को संपर्क में लाना और उनसे रुपए वसूलने की जिम्मेदारी डॉ. पटेल के एक करीबी रिश्तेदार की जिम्मेदारी थी।
उस रिश्तेदार के खिलाफ भी सोरांव पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही जांच बदल गई।

Comments

Popular posts from this blog

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) भर्ती 2018 ; कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती

CTET 2020: परीक्षा की तारीख, आवेदन पत्र, पंजीकरण, प्रवेश पत्र, योग्यता, सिलेबस, अधिसूचना पीडीएफ

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

एनपीसीआईएल भर्ती 2018 ; असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों पर भर्तियां

एनआईईएलआईटी भर्ती 2018 ; 56 वैज्ञानिक के पदों पर भर्तियां

69000 शिक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के प्रश्नों को लेकर नहीं थमा विवाद, 200 से अधिक याचिकाएं अब तक 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन