ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), नई दिल्ली ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के कुल 79 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन स्वीकार होने की की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2018 है।
रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं :
जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 52 (अनारक्षित-26)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पद : 27 (अनारक्षित-13)
योग्यता :
पदों के अनुसार मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
- इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा :
अधिकतम 30 वर्ष। आयु में छूट केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
वेतन : 35,400 रुपये।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।
- एससी/ एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए 250 रुपये।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड अथव नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.esic.nic.in) पर लॉगइन करना होगा। यहां होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां ईएसआईसी, हेडक्वार्टर नई दिल्ली के सामनेDetailed Advertisement for Recruitment to the Post of Junior Engineer (Civil/Electrical) - 2018 in ESI Corporation.लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- अब रिक्रूटमेंट वेबपेज पर वापस जाएं। यहां ऊपर की ओर स्क्रॉल हो रहे रिक्तियों से संबंधित लिंक के आगे दिए गए Click here to apply online ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर खुलने वाले नए वेबपेज पर दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ें। अब नीचे दिए गए डिक्लेरेशन बॉक्स में टिक मार्क कर स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारियां दर्ज कर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसकी मदद से लॉगइन करें।
- इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। दोनों फाइल 100 केबी साइज में होनी चाहिए।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को एक बार पुन: जांच लें और दर्ज कर गई सभी जानकारियों से संतुष्ट होने के बाद उसे सब्मिट कर दें।
- फिर अंत में मेक पेमेंट पर जाएं और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
खास तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 15 दिसंबंर 2018
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 18 दिसंबर 2018
अधिक जानकारी यहां
फोन : 011-23219513, 18002660719
ई-मेल : jd-rectthq@esic.in
वेबसाइट : www.esic.nic.in
साभार हिंदुस्तान.कॉम
Comments
Post a Comment