परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

       अगले शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के विद्यार्थी चित्रकला, हस्तकला, पेपरक्राफ्ट, पेंटिंग, रंगोली और क्ले मॉडलिंग के जरिये अपनी रचनात्मकता को साकार कर सकेंगे। स्कूलों में सुलेख, श्रुतिलेख, वाचन, निबंध लेखन, गणित व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
       बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में पौधरोपण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्कूलों में पुष्पवाटिका व किचेन गार्डेन सज्जा पर भी जोर होगा। वहीं नौनिहालों के व्यक्तित्व विकास के लिए वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराने का इरादा है।
        बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2016-17 में परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों का कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया है। शैक्षिक सत्र में प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम 200 दिन या 800 घंटे और उच्च प्राथमिक स्तर पर कम से कम 220 दिन या 1000 घंटे पढ़ाई के लिए तय किये गए हैं।
       कैलेंडर के मुताबिक हर कार्यदिवस में प्रार्थना व राष्ट्रगान के अलावा आज का विचार, आज का समाचार सभा आयोजित की जाएगी।
      हर बुधवार को स्वास्थ्य व स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा जिसमें यूनीफॉर्म, नाखून और दांतों की सफाई पर बच्चों का विशेष ध्यान दिलाया जाएगा। हर महीने अभिभावक-शिक्षक और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठकें होंगी।
       प्रत्येक महीने के आखिरी शनिवार को उस महीने में पड़ने वाले सभी छात्रों का जन्मदिवस मनाया जाएगा। बच्चों को प्रेरित करने के लिए स्कूलों में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरक व्याख्यान आयोजित किये जाएंगे। स्कूलों में एकांकी का आयोजन किया जाएगा।
       विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम शिक्षा समिति, अभिभावक शिक्षक व स्टाफ की बैठकें स्कूल की अवधि के बाद आयोजित की जाएंगी। अध्यापकों के लिए संगीत, चित्रकला, वाद-विवाद, खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवकाश के दिनों में ब्लाक या जिला स्तर पर कराया जा सकता है।

खेल प्रतियोगिताएं भी  ; 

       स्कूल, ब्लॉक, व जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिताएं व स्काउट-गाइड रैली आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें विद्यालय स्तर के विजेता छात्र ही भाग लेंगे। विद्यालय में पहले चार दिन अंतिम घंटे में खेलकूद और व्यायाम कराया जाएगा। सप्ताह के अंतिम दो दिन स्काउट गाइड की रैलियां आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम ;

  🔭   प्रथम सत्र परीक्षा : आठ व नौ अगस्त,
  🔭 अर्धवार्षिक परीक्षा : 19 से 21 अक्टूबर, 
  🔭 दूसरी सत्र परीक्षा : पांच व छह दिसंबर,
  🔭वार्षिक परीक्षा : 21 से 25 मार्च
  🔭     वार्षिक परीक्षा  परिणाम घोषणा : 30 मार्च

परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए कैलेंडर

🔭प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम 200 दिन या 800 घंटे और उच्च प्राथमिक स्तर पर कम से कम 220 दिन या 1000 घंटे पढ़ाई के लिए तय
🔭 विद्यार्थी चित्रकला, हस्तकला, पेपरक्राफ्ट, पेंटिंग, रंगोली और क्ले मॉडलिंग के जरिये अपनी रचनात्मकता को साकार कर सकेंगे
 🔭स्कूलों में सुलेख, श्रुतिलेख, वाचन, निबंध लेखन, गणित व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी
🔭राष्ट्रगान के अलावा आज का विचार, आज का समाचार सभा आयोजित की जाएगी। हर बुधवार को स्वास्थ्य व स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा
🔭 हर महीने अभिभावक-शिक्षक और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठकें होंगी
🔭 प्रत्येक महीने के आखिरी शनिवार को उस महीने में पड़ने वाले सभी छात्रों का जन्मदिवस मनाया जाएगा
🔭स्कूल, ब्लॉक, व जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिताएं व स्काउट-गाइड रैली आयोजित की जाएंगी


Keywords ; basic school, teacher, new session, calendar, up govt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक