टीजीटी और पीजीटी शिक्षक भर्ती 2016 : टीजीटी के आठ, पीजीटी के 19 विषयों का विद्यालय आवंटन जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने गुरुवार को
प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 के आठ और प्रवक्ता (पीजीटी) के 19 विषयों का विद्यालय आवंटन जारी कर दिया।

Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक भर्ती के आठ विषयों का पैनल 28 फरवरी, 18 मार्च और 21 मई जबकि प्रवक्ता के 19 विषयों का पैनल 28 फरवरी, 18 व 19 मार्च को जारी हुआ था।
उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक टीजीटी उर्दू, सिलाई, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन, बांग्ला, वाणिज्य और कृषि विषयों के लिए सफल अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थाओं के नाम सहित सूची जारी कर दी गई है। 


पीजीटी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य, उर्दू, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, तर्कशास्त्र एवं गृह विज्ञान का विद्यालय आवंटन घोषित किया गया है।
जो चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर उपलब्ध है।


 टीजीटी के दो विषयों गणित व शारीरिक शिक्षा और पीजीटी के दो विषयों नागरिकशास्त्र व अंग्रेजी का विद्यालय आवंटन जारी नहीं हुआ है। ज
इनका पैनल जारी हो चुका है। विद्यालय आवंटन के साथ ही 2016 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। अब इसी सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई