भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 8,500 अपरेंटिस पदों की भर्तियाँ, 10 दिसंबर 2020 तक करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 8,500 अपरेंटिस की भर्ती के लिए


आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 आवेदन फॉर्म SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उम्मीदवार इसे 10 दिसंबर को या उससे पहले भर सकते हैं।

 अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी।

 SBI ने जानकारी दी है कि भर्ती के लिए कोई इंटरव्‍यू नहीं होगा और ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लोकल लैंग्‍वेज परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

31 अक्टूबर, 2020 तक 20-28 वर्ष की आयु के बीच के उम्‍मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

 जारी अधिसूचना में कहा गया है, "28 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए है।

 SC / ST / OBC / PWD उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट लागू है।" अपरेंटिसशिप की अवधि 3 वर्ष की है।

 अधिसूचना में कहा गया है, "चयनित अप्रेंटिस को बैंक में 3 साल के के दौरान IIBF (JAIIB/CAIIB) की परीक्षाएं क्‍वालिफाई करनी जरूरी होंगी।" 

नोटिफिकेशन के अनुसार, "अप्रेंटिस पहले 1 वर्ष के दौरान प्रति माह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड, अगले वर्ष के दौरान प्रति माह 16,500 रुपएऔर तीसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 19,000 रुपए और अन्य भत्ते/ लाभ पाने के पात्र होंगे।" 

कुल 8500 रिक्‍त अप्रेंटिस पद भरे जाने हैं जिसके लिए आवेदन शुल्‍क अनारक्षित उम्‍मीदवारों के लिए 300/- रुपए है जबकि आरक्षित उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है। 


आधिकारिक नोटिस देखने के लिए

 यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए

 यहां क्लिक करें
अप्‍लाई करने के लिए

 यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण