UGC NET 2020 Answer Key : UGC NET आंसर की जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने उन शेष 26 विषयों के लिए UGC


NET आंसर की जारी की है जिनकी परीक्षाएं 4 नवंबर से 13 नवंबर के बीच आयोजित की गई थीं।

 इन परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपने सब्‍जेक्‍ट की आंसर की चेक कर सकते हैं।

UGC NET 2020 आंसर की पर आपत्तियां 18 नवंबर, 2020 तक दर्ज की जा सकती हैं।

 सभी आपत्तियों पर पुनर्विचार करने के लिए UGC फाइनल आंसर की जारी करेगा जिसके आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया जाएगा।

 उम्‍मीदवार प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस जमा करके आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

UGC NET 2020 Answer Key: डाउनलोड करने का तरीका

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं

स्‍टेप 2: होमपेज पर, प्रश्न पत्र/ आंसर की के लिंक पर क्लिक करें

स्‍टेप 3: अब, UGC NET June 2020 आंसर की लिंक पर क्लिक करें


स्‍टेप 4: अपनी लॉगिन आईडी और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें

स्‍टेप 5: आंसर की डाउनलोड करें और अपने पास एक कॉपी सेव कर लें


उम्मीदवार ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 18 नवंबर को बंद हो जाएगी।

 इसके अलावा, शुल्क भुगतान के बिना प्राप्त आपत्तियों पर UGC विचार नहीं करेगा।


 उम्‍मीदवार ऑनलाइन माध्‍यम से ही अपनी फीस जमा करके ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज कर सकते हैं।

 UGC दिसंबर माह में एग्‍जाम के रिजल्‍ट जारी कर सकता है. परीक्षा में क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवार असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य हो जाते हैं।

 मेरिट में आने वाले उम्‍मीदवारों को UGC द्वारा JRF भी प्रदान किया जाता है।


आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक