UPSSSC Exam : अब द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में परसेंटाइल स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग, देखें डिटेल्स

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में


प्रारंभिक परीक्षा (पेट) के नतीजे परसेंटाइल स्कोर के आधार पर घोषित किए जाएंगे। 

इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के आवेदनकर्ताओं की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक बार होगा। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद शासन के कार्मिक विभाग ने आयोग की द्विस्तरीय परीक्षा प्रक्रिया को लेकर कई अहम व्यवस्था तय की है।

आयोग विभिन्न विभागों के बीच आवश्यकताओं व संगत सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का आयोजन करेगा।

 प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अगले एक वर्ष अथवा केंद्र सरकार द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षा में प्राप्त अंक, जो भी पहले हो तक के लिए मान्य होंगे।

राष्ट्रीय भर्ती संस्था (एनआरए) के गठन के बाद आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग में एनआरए के सामान्य अर्हता परीक्षा (सीईटी) के स्कोर का ही उपयोग किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले