बीटीसी 2014 : तीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाकर काउंसिलिंग कराने का निर्देश, हर हाल में 21 सितंबर तक सभी सीटें भरने का निर्देश

             बीटीसी 2014 के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 12 सितंबर तक संपादित कराने के बाद पूर्व में प्रेषित वर्गवार/श्रेणीवार प्रदेश स्तर की सूची में से जनपद के डायट एवं निजी संस्थानों की वर्गवार/श्रेणीवार कुल सीटों के सापेक्ष आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तर पर मेरिट अवरोही क्रम में बना ली जाए। साथ ही वर्गवार/श्रेणीवार तीस गुना (विशेष आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पचास गुना) अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए कटऑफ मेरिट समाचारपत्रों में प्रकाशित कराई जाए। सचिव ने स्पष्ट लिखा है कि प्रवेश की कार्यवाही अनिवार्य रूप से 21 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाए।
               सचिव ने पत्र में लिखा है कि अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग कराने का आशय प्रवेश की गारंटी नहीं है, प्रवेश मेरिट के आधार पर ही होगा। प्रवेश लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) एवं निजी संस्थानों में एक साथ 22 सितंबर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर संबंधित जनपद के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ही उत्तरदायी होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड