जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां
देश में जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार आने वाली है। आने वाले दिनों में देश के कुछ पेमेंट बैंक एक से डेढ़ करोड़ रुपये की तन्ख्वाह वाली 1500 से ज्यादा नौकरियां निकालने वाले हैं। एचआर विशेषज्ञों के मुताबिक आरबीआई से लाइसेंस मिलने के बाद नामी कंपनियों के पेमेंट बैंक अगले साल से कामकाज शुरु कर देंगे। इन बैंकों में सीईओ और अन्य शीर्ष पदों पर करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की नियुक्तियां की जाएगी। आरबीआई की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद 18 महीने के भीतर कई पेमेंट बैंक चालू हो जाएगे। हालांकि इन बैंकों को पूर्ण बैंकिंग परमिट नहीं मिला है, बल्कि सीमित सेवाएं देने की ही अनुमति मिली है। इनमें मुख्य रूप से जमा स्वीकार करना, पेमेंट ऑफर, डेबिट कार्ड जारी करना और कमर्शियल बैंकों के एजेंट के तौर पर काम करने की अनुमति होगी। ...

Comments
Post a Comment