अब 29334 भर्ती में गणित और विज्ञान के स्नातक को दें नियुक्ति पत्र ; संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को भेजा नया निर्देश

          29334 गणित/विज्ञान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के अफसर अभी तक बीएससी अर्हता वालों को ही प्राथमिकता दे रहे थे, लेकिन परिषद ने अब गणित/विज्ञान के स्नातक को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश हुआ है। इसमें बीए में गणित लेने वालों को भी मौका मिलेगा।
             बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में निरंतर बदलाव हो रहा है। 18 सितंबर को परिषद के सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि वह 29334 गणित/विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति में 11 जुलाई 2013 के शासनादेश का अनुपालन करें। इस शासनादेश में गणित/विज्ञान शिक्षकों की अर्हता बीएससी थी। ऐसे में अभ्यर्थी निरंतर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में कई बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने परिषद के सचिव से जानकारी मांगी।
              सोमवार को परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वह 11 जुलाई 2013 के शासनादेश की बजाय 23 अगस्त 2013 के शासनादेश के तहत नियुक्ति पत्र दें।
               दरअसल 23 अगस्त के शासनादेश में परिषद की ओर से कहा गया कि गणित/विज्ञान के सहायक शिक्षक के लिए स्नातक की उपाधि या सरकार की ओर से समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई उपाधि (जिसमें गणित/विज्ञान एक विषय के रूप में हो) वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिया जाए। इस आदेश से प्रोफेशनल डिग्री धारकों को झटका लग सकता है।


Kewards ; teachers,TET,29334 teachers recruitment,btc


Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण