15 हजार शिक्षकों की भर्ती : काउंसलिंग 26 से, सचिव परिषद ने बीटीसी- डीएड प्रशिक्षितों की भर्ती के लिए जारी किया कार्यक्रम

              15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रथम चक्र की काउंसलिंग 26 अक्तूबर से होगी। सचिव की ओर जारी कार्यक्रम में 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर के बीच जिला स्तर पर जांच सूची तैयार करके जिला चयन समिति की ओर से अनुमोदन कराया जाएगा। 20 अक्तूबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की सूचना के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।
              काउंसलिंग में जिले के डायट से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त एवं डीएड अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
               सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रथम काउंसलिंग का आयोजन 26 अक्तूबर को किया जाएगा। काउंसलिंग में जिले के डायट से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले तथा डीएड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
                जिला समिति की ओर से अनुमोदन के बाद 30 अक्तूबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। सचिव ने दो नवंबर तक श्रेणीवार खाली सीटों का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चक्र की काउंसलिंग पूरी होने के बाद सचिव ने दूसरी काउंसलिंग छह नवंबर से कराने का फैसला किया है।
                  10 नवंबर तक जिला चयन समिति अंतिम सूची तैयार करके अनुमोदन पूरा करेगी।


Kewards : teachers,TET,15000 teachers recruitment,btc,ded

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले