15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती ; सभी जिलों की सीटों का आवंटन 

               15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया सोमवार से होना प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां तेजी से हो रही हैं। सबसे अधिक मारामारी सीतापुर, बलरामपुर एवं जौनपुर जैसे जिलों में होंगी, क्योंकि वहां पर सीटें अन्य जिलों से अधिक हैं।
                 वहीं लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जैसे शहरी इलाकों में नाम मात्र की दस-दस सीटें ही हैं।
                  परिषद ने प्रदेश के सभी जिलों की सीटों का आवंटन कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होनी है।
                   इसके पहले ही परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने जिलों की सीटों का आवंटन कर दिया है। इसमें सीतापुर व बलरामपुर में 500-500 एवं जौनपुर में 450 सीटें हैं, जबकि इलाहाबाद, बदायूं, गोरखपुर व बलिया में 400-400 सीटें हैं। बहराइच व मुरादाबाद में 350-350, मैनपुरी, बरेली, गाजीपुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सुल्तानपुर, बिजनौर, आजमगढ़ व मऊ में 300-300 सीटें निर्धारित की गई हैं।
                    दूसरी ओर मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ व कानपुर नगर में मात्र 10-10 सीटें ही हैं, जबकि शामली, जालौन, महराजगंज व हापुड़ जैसे जिलों में केवल 50-50 सीटें हैं।
                    परिषद के सचिव का निर्देश है कि इन्हीं सीटों के आधार पर जिलों में काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें पूरी पारदर्शिता बरतने एवं अभिलेखों की कड़ी छानबीन का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।


Kewards ; teachers,TET,btc,DEd.sbtc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक