15 हजार शिक्षक भर्ती मामला ; जहां मिला प्रशिक्षण, वहीं होगी काउंसिलिंग

                    पांच जिलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग नहीं हो सकी है। उन जिलों के हजारों अभ्यर्थी अधर में लटक गए हैं, क्योंकि नवसृजित जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का भवन तो बनकर तैयार है, लेकिन वहां प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ है।
                 युवाओं की शिकायत पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बीएसए को निर्देश दिया है कि जिस जिले में युवाओं ने प्रशिक्षण पाया है उनकी काउंसिलिंग उसी जिले में होगी।
                  बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों के लिए 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू है। 26 अक्टूबर को जिलों की डायट पर प्रथम चक्र की काउंसिलिंग कराई गई। इसमें संतकबीर नगर, चंदौली, अंबेडकर नगर, शामली और अमेठी जैसे जिलों के युवाओं की कहीं भी काउंसिलिंग नहीं हो सकी, क्योंकि उन्होंने प्रशिक्षण समीप के जिलों से प्राप्त किया है और ऑनलाइन आवेदन में नवसृजित जिले का नाम लिख दिया है। इससे उन्हें मूल जिले में भी काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया गया।
                     इसकी शिकायत मिलने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिस जिले के डायट में प्रशिक्षण संचालित नहीं हैं उनके प्रशिक्षणार्थियों को उसी जिले की काउंसिलिंग में शामिल किया जाए, जहां से उन्होंने प्रशिक्षण पाया था।

Kewards ; teachers,tet,btc,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम