बीटीसी 2013 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी  ; साढ़े पांच हजार फेल, सेवारत बीटीसी परीक्षा 2015 द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी जारी हुआ

                बीटीसी 2013 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हो गया है। रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा में सफल, असफल एवं अपूर्ण अभ्यर्थियों की संख्या घोषित कर दी है।    
               कार्यालय की वेबसाइट पर शुक्रवार शाम तक पूरा परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं।
                बीटीसी 2013 का प्रशिक्षण पाने के लिए 32612 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, उनमें से 32546 शामिल हुए। रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि 21227 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 5444 अनुत्तीर्ण और 5875 का परिणाम अपूर्ण रहा है। 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं।
                  ऐसे ही सेवारत बीटीसी (मृतक आश्रित) परीक्षा 2015 द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी जारी हुआ है। इसमें 304 पंजीकृत रहे और सभी परीक्षा में शामिल भी हुए। 72 उत्तीर्ण, 14 अनुत्तीर्ण एवं 218 अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण है।
                     रजिस्ट्रार ने बताया कि गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित तो कर दिया गया है, लेकिन उसे शुक्रवार शाम के बाद ही देखा जा सकेगा, क्योंकि वेबसाइट पर परिणाम 30 अक्टूबर को ही अपलोड किया जाएगा।


Kewards ; teachers,btc2013,results,exam

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम