72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी मूल्यांकन परीक्षा : 16-17 नवंबर को परीक्षा का दूसरा चरण

              प्रशिक्षु शिक्षकों की मूल्यांकन परीक्षा का दूसराचरण 16 व 17 नवंबर को होगा। शासन ने सोमवार को इस परमुहर लगा दी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि करीब15 हजार से अधिक प्रशिक्षु शिक्षक शामिल होंगे।
             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की नियुक्ति के सापेक्ष तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों कीएक मांग पूरी हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 58 हजार सेअधिक शिक्षकों की तैनाती हुई है उनमें से 43 हजार से अधिककी मूल्यांकन परीक्षा हो चुकी है, शेष प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। पहले अक्टूबर में ही दूसरा चरणकराने की तैयारी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण उसमेंपरिवर्तन किया गया है।
               सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने 16 व 17 नवंबर को दूसरे चरण की परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। उसकी तैयारियां शुरू कर रहे हैं। इसमें कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे अभी तय नहीं है।


Kewards : teachers,shikshamitra,72825 recruitment

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण