शिक्षा मित्रों की सैलरी का मामला उलझा ; शासन ने महाधिवक्ता से मांगी राय कैसे जारी करें वेतन

               कोर्ट के फैसले के बाद अब शिक्षा मित्रों की सैलरी का मामला उलझता जा रहा है। सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित किए गए 1.24 लाख शिक्षामित्रों को वेतन किस आधार पर दिया जाए तय नहीं हो पा रहा है। सरकार ने अब महाधिवक्ता से राय मांगी गई है। इससे पहले न्याय विभाग ने इन सवालों पर राय देने से हाथ खड़े कर दिए।
                 हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों की सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति अवैध घोषित कर दी है। फैसले के अध्ययन के बाद मामला बहुत हद तक नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन 'एनसीटीई' के पाले में ही दिखा है। इसलिए प्रदेश सरकार से लेकर शिक्षामित्र तक एनसीटीई पर ही दबाव बनाने में जुटे हैं।
                   सभी तथ्यों के साथ शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण और भर्ती के संदर्भ में अनुमति के लिए एनसीटीई को गुरुवार को मुख्य सचिव की ओर से पत्र भेज दिया जाएगा। अभी सबसे बड़ी समस्या समायोजित शिक्षामित्रों के वेतन की है।
                    सुप्रीम कोर्ट में भी स्पेशल अपील के लिए नहीं गई है ऐसे में वेतन भुगतान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग से इस पर राय मांगी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो न्याय विभाग ने कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है इसलिए महाधविक्ता की राय ले ली जाए। विभाग ने बुधवार को ही फाइल इलाहाबाद भेज  दी है।
                  सवाल यह है कि 11 सितंबर के बाद उन्हें 3500 रुपये शिक्षामित्र का मानदेय दिया जाए या 30,500 रुपये सहायक अध्यापक का वेतन दिया जाए।
                   दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा से मिला। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव को समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों के वेतन संबंधी समस्याओं से रू-ब-रू कराया।
                  संघ का दावा है कि उन्होंने निदेशालय को शिक्षामित्रों का मानदेय जारी करने का निर्देश दिया और एनसीटीई से की जा रहे पत्रचार की भी जानकारी दी। शिक्षामित्र 5 से 7 अक्टूबर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
                    बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से बात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों के समायोजन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने पूरे मामले में एनसीटीई की भूमिका और अब तक प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।

Kewards ; teachers,TET,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

241 लेक्चरर, टेक्निशियन असिस्टेंट और लाइब्रेरियन सहित अन्य कई पदों के लिए भर्तियाँ, 20 मार्च 2020 तक करें आवेदन

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

jobs for 45 posts of managers in UK

NIOS DELEd पर केंद्र सरकार का फैसला, एनआईओएस से डीएलएड करने वाले बन सकेंगे शिक्षक

सैनिक स्कूल भर्ती 2019 ; सामान्य कर्मचारी, एलडीसी और वार्ड बॉय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, सीघ्र करें आवेदन

29334 गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए इग्नू से बीएड वाले भी पात्र ; बेसिक शिक्षा अधिकारी देंगे नियुक्ति पत्र

69000 शिक्षक भर्ती : बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग, नियुक्ति पत्र की सूचना बाद में

HPCL में अनेक पदों पर भर्तियां, 21 दिसंबर, 2019 तक करें आवेदन

UPTET ; Now in October or November to make preparations

69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती : ST के रिक्त बचे 1110 पदों पर अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका