बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण किए बिना ही प्रा. विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षक पद पर सीधे तैनाती ; यू पी में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा

             बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण किए बिना ही प्रा. विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षक पद पर सीधे तैनाती के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। परिषदीय विद्यालयों में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं।
              फार्म के साथ सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों से 300 व एससी/एसटी आवेदकों से 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट व ऑनलाइन भुगतान ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम पर कराया जा रहा था।
               इस फर्जीवाड़े का शनिवार को खुलासा होने पर आवेदकों ने उच्चाधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि ऐसी किसी नौकरी के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं।
वेबसाइट पर मांगे गए गए आवेदन
पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी क्यों? : हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग समेत कई शीर्ष अधिकारियों से जवाब तलब                 बीते दिनों एक वेबसाइट पर ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम से प्रधानाचार्य, शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें प्रधानाचार्य के 5131 पद, शिक्षक के 10 हजार 262 व चतुर्थ श्रेणी के लिए 5 हजार 131 पद दर्शाए गए।
                 प्रधानाचार्य पद के लिए स्नातक व समकक्ष उत्तीर्ण, शिक्षक के लिए इंटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 8वीं पास अर्हता मांगी गई। प्रधानाचार्य को 19,500 रुपये प्रतिमाह, शिक्षक के 15 हजार व चतुर्थ श्रेणी के लिए 7 हजार रुपये का वेतन बताया गया।
                 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन व 20 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने के साथ ही डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का भी निर्देश दिया गया। जिले के 500 से अधिक युवाओं ने आवेदन भी कर दिया। बीएसए राजबहादुर ने बताया कि शासन से ऐसा कोई आवेदन नहीं निकला है। यह पूरी तरह फर्जी है।


Kewards ; teachers,Pharjibada,btc,fraudnews

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड