शिक्षामित्रों में खुशी की लहर ; लेकिन अभी भी है ऊहापोह बाकी

                 शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दिए जाने से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षामित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी को अपने परिजनों के साथ और साथियों संग मनाई। फोन पर एक दूसरे को सूचना देने का क्रम चलता रहा। सूचना मिलने के बाद शिक्षामित्रों की आंखे खुशी से नम हो गई।
                 आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी कहते हैं कि सफलता का मार्ग संघर्षो से होकर गुजरता है। आखिरकार शिक्षामित्र अपनी लड़ाई में सफल रहे।
                एनसीटीई के आदेश का स्वागत है। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद कहते हैं कि आदेश की खबर सुनने के बाद मुरझा चुके शिक्षामित्रों के चेहरे खिल गए हैं। शिक्षामित्रों का संघर्ष रंग लाया है। शिक्षामित्रों ने दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास करा दिया था। शिक्षामित्र ममता त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद करियर अधर में फस गया था। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि भविष्य कहां जाएगा।
                  लेकिन, एनसीटीई ने शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट प्रदान कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। शिक्षामित्र निशा सिंह के मुताबिक अब अच्छे दिन आएंगे।  इतनी खुशी मिल रही है कि व्यक्त नहीं कर सकती हूं। शिक्षामित्र राजेश गौतम ने कहा कि साथी शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर खुशी शेयर की गई। परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।
                   शिक्षामित्र महेंद्र यादव के मुताबिक शिक्षामित्र बड़े असहज महसूस कर रहे हैं। आदेश सुनने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। नागेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि उम्मीद का दामन शिक्षामित्रों के नहीं छोड़ने के कारण छूट मिली है। कुछ शिक्षामित्र हताश हो गए थे। लेकिन, छूट का समाचार मिलने के बाद परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है।    
                    हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्र समायोजन निरस्त किए जाने के बाद शिक्षामित्र अधर में थे। लेकिन यह आदेश शिक्षामित्रों को नई ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया है।


Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,tet,btc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी